फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मरीज की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा

मरीज की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Fri, 17 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मरीज की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा
मरीज की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की मौत की जानकारी परिजनों को देर से दी और इस दौरान मरीज के इलाज का खर्च वसूलते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।

मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी इरफान चौधरी पसौंडा में परिवार के साथ रहते थे। वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। हाल में उनकी तैनाती नोएडा के सेक्टर-20 थाने में थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात उनके सीने में दर्द की शिकायत को लेकर साहिबाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचे। उनकी एंजियोग्राफी करवाई गई। परिजनों को बताया उन्हें हार्ट अटैक आया है और उनका ऑपरेशन करना होगा। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये जमा कराने होंगे। परिजनों का आरोप है कि इरफान की मृत्यु देर रात ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें जानकारी नहीं दी। रुपये लेने के लिए उन्हें आईसीयू में जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अस्पताल की ओर से उनकी मौत की सूचना परिजनों को दी गई। इस पर परिजन भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन से इस मामले में बात करने का प्रयास किया गया तो अस्पताल की तरफ से किसी ने भी बात करने से इंकार कर दिया। एसएचओ साहिबाबाद दिनेश सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed