फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पंकज हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंकज हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2017 05:29 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
पंकज हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पंकज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। जावली गांव के 12वीं के छात्र पंकज की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू निवासी रिस्तल को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया।

ज्ञात हो कि जावली गांव निवासी पंकज (18) का 18 नवंबर को गढ़ी सब्लू गांव के खेत में शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक आरोपी प्रशांत को पहले ही जेल भेज दिया था। हत्या के मुख्य आरोपी आरोपी सोनू और अर्जुन को पुलिस तलाश रही थी। थाना प्रभारी अभय प्रताप के अनुसार, सोनू ने बताया कि वह पंकज की हत्या करना चाहता था, इसलिये उसने जावली गांव के अर्जुन से सहायता मांगी थी। अर्जुन को भी पंकज से मुखबिरी का डर था। दोनों ने योजना बनाकर प्रशांत की मदद से पंकज को गढ़ी सब्लू गांव के पास खरखड़ी रोड पर ले गए थे। योजना के मुताबिक सोनू ने पंकज को पकड़ लिया ओर अर्जुन ने उस पर गोली चलाई थी। पंकज खेत की ओर भागा था, जहां दोनों ने उस पर गोली चलाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अर्जुन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सोनू को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed