फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शौक को लूटते थे कार, बीबीए, आइटीआइ पास बदमाश गिरफ्तार

शौक को लूटते थे कार, बीबीए, आइटीआइ पास बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
शौक को लूटते थे कार, बीबीए, आइटीआइ पास बदमाश गिरफ्तार
शौक को लूटते थे कार, बीबीए, आईटीआई पास बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। शौक के लिए कार लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों में एक बीबीए, आइटीआइ और बीकॉम पास है। तीनों रेकी के बाद कार लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पिछले दिनों थाना लिंक रोड क्षेत्र से युवक से कार लूट ली थी। आरोपियों से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। तीनों बदमाश नामी कंपनियों में काम करते हैं।

क्षेत्राधिकारी द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को चेकिंग के दौरान कार सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। घेराबंदी के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लूट की कार है। आरोपियों ने अपना नाम नीरज संगम विहार नंदग्राम, प्रिंस उर्फ पिंडा निवासी सद्दीकनगर सिहानीगेट, शैंकी त्यागी निवासी बालाजी एंक्लेव गोविंदपुरम कविनगर बताया। नीरज बीकॉम पास है और मेरठ रोड स्थित ऑटो मोबाइल कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी करता है। प्रिंस बीबीए करके नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है और शैंकी आईटीआई पास कर मेरठ रोड स्थित कंपनी में ट्रेनिंग कर रहा है। पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष 13 अक्टूबर को आरोपियों ने थाना लिंक रोड क्षेत्र में पुलकित से कार लूटी थी। लूटी गई कार की नंबर प्लेट बदल कर आरोपी सैर सपाटा करने में इस्तेमाल करते थे। बताया कि आरोपी लूट करने से पहले सुनसान इलाकों पर देखते थे। वहां खड़े होकर वाहन चालक को रोक लेते थे और बंधक बनाकर लूटपाट करते थे। प्रिंस घटना से पहले रेकी करता था। प्रिंस पूर्व में भी जेल जा चुका है। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि की मौज मस्ती में ही गाड़ी रोककर लैपटाप, मोबाइल और वाहन लूटते थे। लूटे हुए वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर ही चलाते थे। आरोपियों से कार, पिस्टल, तमंचा और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed