{"_id":"5d191dcc8ebc3e3cd13c4a97","slug":"1561927094641-ghaziabad-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में 41 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मसूरी में 41 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में 41 किलो गांजे केसाथ दो गिरफ्तार
मसूरी। पुलिस ने 41 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गांजा तस्कर प्लास्टिक के स्टूल, बाल्टी को काटकर प्लास्टिक के सामान की फेरी लगाने के बहाने गांजे की तस्करी करते थे। उधर नगर कोतवाली पुलिस ने भी एक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी प्रवीन शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन नारकोज के अंतर्गत पुलिस ने मसूरी स्थित बसंत गढ़ी निवासी दलबीर सिंह, मध्यप्रदेश निवासी नथनी को डासना से गिरफ्तार किया है। दलबीर से पुलिस को 21 किलो और नथनी से 19 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। मार्केट में बरामद गांजे की कीमत लगभग चार लाख दस हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए साइकिल और प्लास्टिक के सामान की फेरी लगाते थे, जिससे पुलिस को किसी प्रकार का शक न हो। प्लास्टिक की बाल्टी, प्लास्टिक के स्टूलों का तला काट कर उन्हें आपस में जोड़कर उसमें गांजा भर कर नियत स्थानों पर बेचा करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, नगर कोतवाली में 600 ग्राम गांजे के साथ एक को आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विनय पांडे निवासी चिपियाना थाना विसरख जिला गौतमबुद्घनगर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे गांजा भी बरामद किया है।