{"_id":"5d191be58ebc3e3c734beeaf","slug":"1561926607860-ghaziabad-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टमर केयर पर कॉल करते ही खाते से उड़े 60 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कस्टमर केयर पर कॉल करते ही खाते से उड़े 60 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टमर केयर पर कॉल करते ही खाते से उड़ गए 60 हजार
गाजियाबाद। फाइनेंस कराई फ्रिज की किश्त पूरी होने के बाद अधिक रकम कटने पर शिकायत करना भारी पड़ गया। एनी डेस्क रिमोट कंट्रोल एप डाउनलोड करने के बाद खाते से 60 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
न्यू विजयनगर निवासी मनोज सिंह ग्रेटर नोएडा के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के एकाउंट विभाग में तैनात हैं। उन्होंने एक फ्रिज फाइनेंस कंपनी के माध्यम से मार्च में ईएमआई पर ली थी। उनके खाते से 2108 रुपये कटने लगे। 16 मई को उन्होंने गूगल पर कंपनी कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। सर्च से मिले एक नंबर पर कॉल की तो उसने पहले खाते की डिटेल्स मांगी और मनोज से एनीडेस्क रिमोट कंट्रोल एप डाउनलोड कराया। उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया। उसके बाद आरोपियों ने डेबिट कार्ड के लास्ट चार नंबर पूछ लिए। इसके बाद मोबाइल को हैक करके 20-20 हजार रुपये की तीन ट्रांजेक्शन कर ली। पीड़ित ने मैसेज आने के बाद पुलिस से शिकायत की। काफी दिन चक्कर काटने के बाद वियजनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।