फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

Fri, 28 Jun 2019 01:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

मसूरी। तेज रफ्तार ट्रक (कंटेनर) ने बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक हिरासत में है।

विज्ञापन


मूलरूप से झारखंड का रहने वाला जब्बार मंसूरी (35) परिवार के साथ गांव पिपलेड़ा, धौलाना में रहता था। वह पत्थर घिसाई का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे जब्बार बाइक से एनएच-9 पर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब्बार रांग साइड पर बाइक लेकर चल रहा था। भूड़गढ़ी मस्जिद के पास मुरादाबाद से गुजरात जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक दूर जा गिरी और वह ट्रक के बीच वाले पहियों के बीच वह आ गया। पहियों के बीच फंसा जब्बार काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव दो हिस्सों में बंट गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मसूरी एसएचओ प्रवीन कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों पर अलग-अलग पता दर्ज था। मतदाता पहचान पत्र पिपलेड़ा, धौलाना के पते पर, आधार कार्ड झारखंड के पते पर और ड्राइविंग लाइसेंस बुलंदशहर के एड्रेस पर बना है। इसके चलते शिनाख्त करने में मशक्कत करनी पड़ी। बाद में उसकी शिनाख्त हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जब्बार के शव की पहचान की। परिजनों के मुताबिक मृतक जब्बार का छह साल का बेटा गोलू और दो साल की बेटी आशियाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed