फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सरकारी सील तोड़ी, बिल्डरों पर केस दर्ज

सरकारी सील तोड़ी, बिल्डरों पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सरकारी सील तोड़ी, बिल्डरों पर केस दर्ज
सरकारी सील तोड़ी, बिल्डरों पर केस दर्ज
विज्ञापन


गाजियाबाद। महिंद्रा एंकलेव में जीडीए की ओर से लगाई गई सील को तोड़कर अवैध निर्माण के मामले में जीडीए ने दो बिल्डरों पर एफआईआर दर्ज कराई है। बिल्डरों को नोटिस देने के बाद भी जवाब न देने पर जीडीए ने बीत साल बहुमंजिला प्रोजेक्ट को सील कर दिया था। जीडीए के अवर अभियंता की ओर से कविनगर थाने में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

जीडीए के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि महिंद्रा एंकलेव प्लॉट संख्या ए-20 पर अवैध रूप से निर्माण कर फ्लैट बनाए रहे हैं। इनका मानचित्र जीडीए से पास नहीं कराया गया है। सूचना पर जीडीए ने कार्रवाई करते हुए बीते साल बिल्डिंग सील कर दी थी। निर्माण करने वाले बिल्डरों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। बार-बार नोटिस जारी करने पर भी बिल्डरों ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने सरकारी सील तोडक़र निर्माण दोबारा शुरू कर दिया। इस मामले में जीडीए के प्रवर्तन जोन चार के अवर अभियंता परशुराम ने कविनगर थाने में बिल्डर वीरपाल सिंह तोमर और अंशुल राणा के खिलाफ तहरीर दी थी। एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि जीडीए की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed