फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of a youth found on the roadside, family suspects murder

Muzaffarnagar News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the roadside, family suspects murder
मुजफ्फरनगर। शेरपुर के रास्ते पर मंगलवार सुबह 50 वर्षीय इरशाद का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इरशाद की बाइक भी शव के पास पड़ी मिली।
विज्ञापन

ग्रामीण सुबह करीब आठ बजे गांव के रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास इरशाद को मृत पड़ा देखा। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई। इरशाद के माथे पर चोट का निशान था। मृतक के भाई दिलशाद और अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। शेरपुर प्रधान शोएब नंबरदार ने बताया कि कुछ दिन पहले इरशाद की बेटी इकरा की उत्तराखंड में फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को इरशाद को उसके दामाद ने बुलाया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हादसे का लग रहा है। घटनास्थल पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। आशंका है कि इरशाद की बाइक उससे टकराने से हादसा हुआ होगा। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। इरशाद के परिवार में आठ बच्चे हैं और परिजनों में गहरा शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed