फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck hits Air Force car; three officers injured

Yamuna Nagar News: एयरफोर्स की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन अधिकारी घायल

Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Truck hits Air Force car; three officers injured
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई एयरफोर्स की कार। वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर कैल चौक के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एयरफोर्स की स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन एयरफोर्स अधिकारी घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन की स्विफ्ट डिजायर कार में चार लोग सवार थे।
विज्ञापन

वे चंडीगढ़ कमांड से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सरसावा एयरफोर्स स्टेशन जा रहे थे। कार चालक धीरेंद्र ने बताया कि कैल बाईपास के पास हाईवे पर एक वाहन खराब होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस कारण उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे रोक रखी थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर जा पहुंची। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और कार में फंसे अधिकारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पास स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद तीनों घायल एयरफोर्स अधिकारियों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर एयरफोर्स के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी परमजोत सिंह ने बताया कि हादसे में एयरफोर्स के तीन अधिकारी घायल हुए हैं। उन्हें निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed