{"_id":"6a972ce9a70c62f21e09cf8e","slug":"youth-attacked-with-a-cutter-received-42-stitches-haldwani-news-c-8-1-hld1057-825922-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवक पर कटर से हमला, 42 टांके आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवक पर कटर से हमला, 42 टांके आए
Wed, 02 Sep 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
राजपुरा के राजेंद्र नगर वार्ड 12 निवासी दीपक पर कुछ लड़कों ने लोहा काटने के कटर से हमला कर दिया। लहूलुहान दीपक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को दी तहरीर में राजेंद्र नगर निवासी मंजू देवी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन उनका बेटा दीपक इलाके में टहल रहा था। तभी क्षेत्र निवासी कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था लेकिन 31 अगस्त की दोपहर आरोपियों ने उसे घेरकर कटर से उसके गले, सीने और पीठ पर हमला कर दिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।