{"_id":"6a972c6017e7901bfe07f532","slug":"two-funeral-pyres-washed-away-in-the-gaulas-current-bodies-not-found-haldwani-news-c-8-1-hld1057-825915-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गौला के बहाव में बही दो चिताएं, नहीं मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गौला के बहाव में बही दो चिताएं, नहीं मिले शव
Wed, 02 Sep 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर मंगलवार अचानक गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर दो चिताएं बह गईं। एक चिता आधे से अधिक जल चुकी थी जबकि दूसरी पूरी तरह जलने से पहले ही बह गई। हादसे के बाद नदी में शवों की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक दोनों शवों का पता नहीं चल सका।
गौलापार निवासी नवीन भट्ट ने बताया कि उनकी दादी नीलावती देवी (95) की सोमवार रात मौत हो गई थी। मंगलवार को परिवार के सभी लोग शव लेकर चित्रशिला घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की। नदी किनारे चिता लगाकर मुखाग्नि दी गई। बारिश की वजह से चिता पूरी तरह नहीं चल पाई थी। तभी करीब पौने 12 बजे अचानक नदी का बहाव तेज हो गया और किनारे की तरफ कटान करते हुए नदी चिता को बहा ले गई। उसी समय रुद्रपुर से आए कुछ परिजन अपने परिवार के ही किसी सदस्य का अंतिम संस्कार कर रहे थे। हालांकि शव 70 प्रतिशत तक जल चुका था लेकिन बहाव की चपेट में आकर बह गया। तेज बहाव के चलते शव नहीं मिले।
तेज बहाव के चलते दो चिताएं बही थीं। शव न मिलने पर परिजन वापस लौट गए। नदी किनारे जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जबरन कोई नदी के किनारे जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
नदी किनारे जाने पर रोक, सख्त निर्देश
गौला के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस की तरफ से सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नदी किनारे जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो शिफ्ट वार मौके पर निगरानी रखेंगे। साथ ही लगातार पुलिस कंट्रोल रूम और बचाव दल के संपर्क में रहेंगे। जानबूझकर नदी के किनारे जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।