फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से मोबाइल व पर्स लूटा

बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से मोबाइल व पर्स लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से मोबाइल व पर्स लूटा
बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से मोबाइल और पर्स छीना
विज्ञापन


साहिबाबाद। राजेद्र नगर सेक्टर-पांच में बाइक सवार बदमाश ने सोमवार शाम एक महिला से मोबाइल और पर्स लूट लिया। महिला अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी। पीड़िता ने विरोध कर शोर मचाया, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पति ने साहिबाबाद थाने में मामले की शिकायत दी।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में रहने वाली नूतन ने बताया कि वह अपनी बेटी को पास में ही ट्यूशन सेंटर पर छोड़ने के लिए घर से निकली थी। मोबाइल और पर्स उनके हाथ में था। रास्ते में राधेश्याम पार्क के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल और पर्स लूट लिया। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं लूट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पीड़िता के पति ने बताया कि पर्स में करीब 15 सौ रुपए और आईडी कार्ड रखे थे। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मामले की शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था साथ ही उसकी पीठ पर कॉलेज बैग था। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed