फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 3.15 लाख की चोरी

बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 3.15 लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 3.15 लाख की चोरी
बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 3.15 लाख की चोरी
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की सोसायटी के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख की ज्वेलरी और 15 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मेरठ के एक कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार विहार गया हुआ था। कालेज से लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कविनगर थाना क्षेत्र की पंचशील प्रोइमरोल सोसायटी निवासी रवि रंजन मेरठ के एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इस समय उनका परिवार बिहार गया हुआ है। वह फ्लैट में अकेले रह रहे हैं। प्रतिदिन वह कालेज चले जाते हैं। बताया कि शुक्रवार शाम को जब वह कालेज से वापस लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर प्रवेश किया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की लॉक भी टूटा हुआ मिला। पीड़ित ने बताया कि अलमारी के अंदर 100 ग्राम से अधिक की ज्वेलरी और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। बताया कि ज्वेलरी की कीमत करीब तीन लाख रुपये से अधिक है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज दिखवाई जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed