{"_id":"5ce99d06bdec22079179273d","slug":"15588140075-ghaziabad-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाजियाबाद। विदेश में नौकरी दिलाने केनाम पर तमिलनाडु के युवक से 56 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। बी निजाम ओडिनेंस स्टेट त्रिचरा पल्ली तमिलनाडू ने कविनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनको एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा हुआ था कि विदेश में विभिन्न पदों के लिए नौकरी पाने के लिए संपर्क करें। बताया कि संबंधित नंबर पर बात की गई तो उन्होंने अपना नाम सचिन त्यागी बताया। गाजियाबाद के आरडीसी में दफ्तर होने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि वह वेल्डर की नौकरी कर सकता है। उसके लिए उन्हें क्या प्रक्रिया करनी होगी। आरोपी ने उन्हें फर्जी बीजा बनवाकर दे दिया। उसके बाद अपने अकाउंट में 56,500 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। जबकि एक मई को पीड़ित को विदेश में नौकरी करने के लिए जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।