{"_id":"5b66094c4f1c1ba23e8b520b","slug":"151533413708-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटेनेंस के कलेक्शन किए साढे तीन लाख रुपये लेकर मैनेजर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंटेनेंस के कलेक्शन किए साढे तीन लाख रुपये लेकर मैनेजर फरार
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटनेंस स के 3.5लाख रुपये लेकर भागा मैनेजर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-2 और 4 की सोसायटी में मेंटेनेंस कंपनी का मैनेजर आरडब्ल्यूए से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर भाग गया। आरडब्ल्यूए ने मेंटेनेंस कंपनी से शिकायत की है। इस पर मेंटेनेंस कंपनी के मालिक ने मैनेजर के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है।
सोसायटियों का मेंटेनेंस का काम करने वाली कंपनी विश्वकर्मा फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस नोएडा के सेक्टर-2 में है। कंपनी ने वैशाली सेक्टर-2 और 4 की दो सोसायटी के मेंटेनेंस का काम लिया हुआ है। इसके लिए सोसायटी में एक मैनेजर को रखा था। आरोप है कि मैनेजर सोसायटी के आरडब्ल्यूए से 3.5 लाख रुपये कलेक्शन कर लिए और बिना काम कराए रुपये लेकर भाग गया। सोसायटियों की आरडब्ल्यूए ने मैनेजर की कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने इंदिरापुरम थाने में मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी है। इंदिरापुरम एसएचओ सचिन मलिक का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।