फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाजपा कार्यकर्ता बता फूंडा महानगर अध्यक्ष का पुतला

भाजपा कार्यकर्ता बता फूंडा महानगर अध्यक्ष का पुतला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता बता फूंडा महानगर अध्यक्ष का पुतला
भाजपा कार्यकर्ता बता फूंका महानगर अध्यक्ष का पुतला
विज्ञापन


गाजियाबाद। भाजपा का खुद को कथित कार्यकर्ता बताकर कुछ लोगों ने विजयनगर मंडल के सम्राट चौक पर मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के बाद लोगों ने महानगर अध्यक्ष पर अपने चहेतों व अन्य दलों के लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। दूसरी ओर महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने इस हरकत को विपक्षी पार्टियों के लोगों का षड़यंत्र और पार्टी को बदनाम करने की बात कही।

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता ने न तो क्षेत्रीय अध्यक्ष और न ही पार्टी फोरम पर कोई शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को अपनी बात पार्टी के प्लेटफार्म पर रखने का मौका मिलता है। ऐसे में केवल यह हरकत पार्टी को बदनाम करने का जरिया है। इसमें विपक्षी पार्टियों के लोग के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन पर जो भी आरोप लगे, उसका जवाब क्षेत्रीय अध्यक्ष को दिया जा चुका है। दूसरी ओर विरोध करने वालों ने महानगर अध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कई आरोप जड़े। पुतला दहन में मनोज वर्मा, सुमित चौहान, सुमित शर्मा, हिमांशु सिंह, अमित पंडित, भोला शर्मा, छोटू पंडित, गोलू ठाकुर, प्रशांत, सुमित ठाकुर, राजीव शर्मा, अतुल गोपाल, अनुज राघव, प्रमोद रावत, अनुपम गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed