फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवती पर की अश्लील टिप्पणी, दो समुदाय आमने-सामने-Ghaziabad city

युवती पर की अश्लील टिप्पणी, दो समुदाय आमने-सामने-Ghaziabad city

Thu, 23 Aug 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
युवती पर की अश्लील टिप्पणी, दो समुदाय आमने-सामने-Ghaziabad city
युवती पर की अश्लील टिप्पणी, दो समुदाय आमने-सामने
विज्ञापन

गाजियाबाद। बकरीद के दिन कविनगर थाना क्षेत्र के रजापुर गांव में बुधवार को एक युवती पर दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने अश्लील टिप्पणी की। युवती ने परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने कमेंट करने वाले युवकों का विरोध किया। उन्होंने उल्टा मारपीट शुरू कर दी। दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। युवती के पक्ष की ओर से कविनगर थाने में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार को बकरीद के चलते एक समुदाय के कुछ युवक एक जगह जमा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय की युवती वहां से स्कूटी से गुजर रही थी। युवकों ने उस पर अश्लील टिप्पणी कर दी, लेकिन युवती ने अनसुना कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक युवती के लौटते वक्त युवकों ने फिर से उस पर टिप्पणी की। युवती ने घर जाकर परिजनों को बताया तो उन्होंने विरोध जताया और हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों और गांव के लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बड़ा बवाल होते-होते रह गया। सूचना मिलते ही कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह ने बताया कि युवती पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed