फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   राजेंद्र नगर में कुते ने बच्ची को काटा, लोगों में गुस्सा

राजेंद्र नगर में कुते ने बच्ची को काटा, लोगों में गुस्सा

Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र नगर में कुते ने बच्ची को काटा, लोगों में गुस्सा
कुत्ते ने तीन बच्चों
विज्ञापन

को किया घायल
- दहशत और गुस्से में राजेंद्र नगर लोग, नगर निगम व पीएफए से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद।
राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने तीन बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने एक बच्ची के पैर में काट लिया। वहीं दो बच्चों को भी जख्मी कर दिया। इन बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और एंटी रेबीज के टीके लगवाने पड़े। घटना से गुस्साए लोगों ने पीएफए व नगर निगम से शिकायत कर इन कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन में रहने वाली आलिया एक निजी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से घर लौट रही थी। अचानक एक आवारा कुत्ते ने बच्ची के पैर में काट लिया। वहीं अन्य दो बच्चों को भी जख्मी कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। उनके परिजनों को सूचना दी। बच्चों को पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। कुत्ते को पकड़ने के लिए पीएफए व नगर निगम से शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं आई है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी आरबी सुमन ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से ही पीएफए कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाती है। संस्था को निगम की ओर से डॉग वैन और टीम उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed