फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   5-5 हजार के दो इनामी शॉर्प शूटर गिरफ्तार-Cordination

5-5 हजार के दो इनामी शॉर्प शूटर गिरफ्तार-Cordination

Fri, 04 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
5-5 हजार के दो इनामी शॉर्प शूटर गिरफ्तार-Cordination
5-5 हजार के इनामी दो शार्प शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम ने साहिबाबाद पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 5-5 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश बलराज भाटी गैंग के शार्प शूटर हैं। दोनों पर बुलंदशहर से 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

तलाशी के दौरान आरोपियों से दो पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों पर बुलंदशहर व गाजियाबाद के थानों में हत्या व आर्म्स एक्ट के 6 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बुधवार रात मोहन नगर स्थित अस्पताल के पास सर्विस रोड पर दो इनामी बदमाशों के होने की सूचना मिली। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने साहिबाबाद पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 9 बजे सर्विस रोड से बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी पवन और अगौता बुलंदशहर निवासी संजय को दबोच लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक देसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पवन और संजय पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश बलराज भाटी गैंग के शार्प शूटर हैं। दोनों पर बुलंदशहर से 5-5 हजार रुपये का इनाम था।


पवन से पूछताछ में पता चला कि 2014 में दोनों ने बलराज के साथ मिलकर ढूसरी बुलंदशहर निवासी गुलाब की हत्या की थी। इस मामले में पवन गिरफ्तार हुआ था, जबकि बलराज आज भी फरार चल रहा है।

दो साल बाद 2016 में गुलाब हत्याकांड के गवाह बने संजय त्यागी की दोनों ने हत्या कर दी थी। संजय की हत्या के बाद से ही पवन और संजय फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed