फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

Mon, 04 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
साहिबाबाद। खोड़ा की लोकप्रिय विहार कालोनी में शनिवार देर रात एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने शव को पंखे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी।

मूलरूप से यूपी के सिद्धार्थनगर निवासी मुकेश (22) लोकप्रिय विहार की गली नंबर आठ में किराये के मकान में रहता था। दिवाली पर वह अपनी पत्नी को मुंबई मायके वालों के पास छोड़कर आया था। दोनों के बीच तनाव चल रहा था। शनिवार देर रात मुकेश की फोन पर पत्नी से बात हुई थी। देर रात मुकेश ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed