{"_id":"5aa583c94f1c1bb1758b4db1","slug":"101520796617-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे, दो गिरफ्तार-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमेटी के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे, दो गिरफ्तार-Ghaziabad city
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी के नाम पर दो लाख हड़पे, दो दबोचे
गाजियाबाद। कमेटी के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने वाले दो सगे भाइयों को सिहानी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अगस्त 2016 से केस दर्ज था। करीब डेढ़ साल बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है।
विजयनगर निवासी बीना ने सिहानी गेट थाने में 31 अगस्त 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीना का आरोप है कि कमेटी के नाम पर नंदग्राम स्थित उत्तरांचल नगर निवासी बिजेंद्र और सुरेंद्र दोनों भाई ने उससे दो लाख रुपये लिए और हड़प लिए। बार-बार मांगने पर भी उन्होंने रुपये नहीं लौटाए, उल्टा गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने अमानत में खयानत, गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसआई सिहानी गेट राजेंद्र सिंह खोड़ा ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।