{"_id":"5a4a92304f1c1bee6a8b7144","slug":"101514836528-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटा पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटा पर्स
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटा पर्स
साहिबाबाद। साहिबाबाद की रामपुरी में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से पर्स लूट लिया। पीड़िता ने लिंक रोड थाने में शिकायत दी है। रामपुरी में बबीता पांडेय परिवार के साथ रहती हैं। वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि रामपुरी में ही उनकी छोटी बहन रहती है। शनिवार को आफिस से लौटते समय वह बहन के घर चली गईं। रात में करीब 9:30 बजे बहन के यहां से पैदल घर के लिए निकलीं। इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका पर्स लूटकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकले। पर्स में करीब तीन हजार रुपये, डेबिड कार्ड समेत अन्य कागजात रखे हुए थे। उन्होंने लिंक रोड थाने में शिकायत दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों को सुराग लग सके।