फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crackdown on dilapidated vehicles; 2,037 vehicles sent for scrapping.

Ghaziabad News: खटारा वाहनों पर शिकंजा, 2037 वाहन स्क्रैप के लिए भेजे गए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on dilapidated vehicles; 2,037 vehicles sent for scrapping.

विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। नई मानक संचालन प्रक्रिया के तहत गाजियाबाद संभाग के चार जिलों से कुल 2037 वाहनों को जब्त कर पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) केंद्र के सुपुर्द किया गया है।
आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि सबसे अधिक कार्रवाई गाजियाबाद में हुई, जहां 704 वाहनों को स्क्रैपिंग केंद्र भेजा गया। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर में 618, हापुड़ में 429 और बुलंदशहर में 286 वाहनों को जब्त कर विधिक निस्तारण के लिए आरवीएसएफ को सौंपा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। प्रवर्तन दल प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों, व्यापारिक क्षेत्रों और पार्किंग स्थलों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जांच के दौरान वाहनों के पंजीकरण विवरण, ईंधन के प्रकार और प्रथम पंजीकरण की तिथि का वाहन पोर्टल के माध्यम से मौके पर ही ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए जब्त किए जा रहे प्रत्येक वाहन और उसके स्वामी का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा रहा है। प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आरवीएसएफ केंद्रों के संचालकों के साथ समन्वय बैठकें भी की जा रही हैं। उन्हें वाहनों की प्राप्ति, सुरक्षित अभिरक्षा और नियमानुसार स्क्रैपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि एनसीआर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों का संचालन तत्काल बंद कर नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed