फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple murdered in Ghaziabad Loni, bodies found at home

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद के लोनी में दंपती की हत्या, घर में मिले शव

Tue, 22 Nov 2022 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Nov 2022 02:10 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की चर्च कॉलोनी में पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग दंपती घर में मृत अवस्था में मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
Couple murdered in Ghaziabad Loni, bodies found at home
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। लोनी इलाके में बुजुर्ग दंपती के शव मिले हैं। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की चर्च कॉलोनी में पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग दंपती घर में मृत अवस्था में मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के रहने वाले इब्राहिम (65) परिवार के साथ रहते थे। वह कबाड़े का काम करते थे। परिवार में दूसरी पत्नी हाजरा और बेटी है। इब्राहिम के परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इब्राहिम की बेटी का कहना है कि मंगलवार सुबह वह घर से बाहर निकली तो उन्होंने अपनी मां का शव घर के बाहर देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने पिता के कमरे में गई तो वहां पिता मृत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed