फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   corona cases in banks

बैंकों में लगातार सामने आ रहे हैं कोरोना के मामले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
corona cases in banks
बैंकों में लगातार सामने आ रहे हैं कोरोना के मामले - बैंक ऑफ इंडिया में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 48 घण्टे के लिए किया गया सील माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले की बैंक शाखाओं में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद बैंक शाखा को सील कर दिया गया। 48 घंटे के लिए बैंक की शाखा बंद रहेगी। बताया जा रहा है कि संक्रमित कर्मचारी को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। बैंक के 18 अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। इससे पहके राजनगर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में भी एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित आने से बैंक शाखा के अफसर व कर्मचारियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। बैंक शाखा को 48 घंटे सील करने के बाद सैनिटाइज करवा कर खोला गया है। एलडीएम एसपी सिंह ने बताया कि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक व बैंक ऑफ इंडिया शाखा के एक-एक कर्मचारी के संक्रमित होने से दोनों शाखाओं को निश्चित समय के लिए बंद किया गया। बैंक शाखा को पूरी तरह सैनिटाइजेशन कराने के बाद कामकाज सुचारू किया जाएगा। सभी बैंककर्मियों को विशेष सतर्कता व सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। सभी बैंक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपनी सेवाएं दें। बात दें कि इससे पहले भी आधा दर्जन से अधिक बैंक शाखाओं में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed