{"_id":"68b35d66b51763e9890acac4","slug":"construction-work-going-on-in-dudhera-hospital-is-creating-filth-cms-gave-clarification-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-710474-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डूडाहेड़ा अस्पताल में निर्माण कार्य चलने से हो रही गंदगी, सीएमएस ने दिया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डूडाहेड़ा अस्पताल में निर्माण कार्य चलने से हो रही गंदगी, सीएमएस ने दिया स्पष्टीकरण
विज्ञापन
गाजियाबाद।
डूडाहेड़ा अस्पताल में हाल ही में हुई निरीक्षण में मिली खामियों के बारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अतुल आनंद ने जवाब दिया है। अस्पताल में गंदगी की समस्या के बारे में डॉ. आनंद ने बताया कि अस्पताल के सामने स्थित आवासीय निर्माण कार्य के कारण बाहरी वाहनों का आना-जाना और खुदाई से गंदगी फैल रही है, लेकिन इसे सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकारियों को भेजे जवाब में सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में एक ही गेट होने के कारण आवारा जानवरों का घुसना भी एक समस्या है, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके अलावा, अस्पताल परिसर की संकुचित जगह और अधिक वाहन आने के कारण पार्किंग की समस्या भी बनी हुई है। सीएमएस ने अनुपस्थित स्टाफ के बारे में भी जानकारी दी। एक वार्ड ब्वॉय बिना सूचित किए अनुपस्थित था, जिसकी सूचना सेवा प्रदाता एजेंसी को दी गई थी। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रात्रि ड्यूटी के दौरान अवकाश पर था। कुछ स्टाफ नर्सों और सफाई कर्मचारी की अनुपस्थिति पर भी उन्होंने स्पष्टीकरण दिया और चेतावनी जारी की। डॉ. आनंद ने बताया कि इन सभी मामलों को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है। सीएमएस ने अस्पताल की साफ-सफाई और स्टाफ की उपस्थिति को लेकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अशोक तालियान ने 26 अगस्त को अस्पताल का निरीक्षण किया था, जिसमें कई कमियां और स्टाफ अनुपस्थित मिला था।