फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Construction of toilets started in all gram panchayats

सभी ग्राम पंचायतों में शुरु हुआ शौचालय निर्माण कार्य

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Construction of toilets started in all gram panchayats
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग इस बार शौचालयों के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर काफी सख्त है। शौचालय निर्माण के प्रगति की रिपोर्ट और उसकी गुणवत्ता की रिपोर्ट लगातार विभाग को भेजना होगा। गुणवत्ता में कमी आने पर विभाग द्वारा सख्त करवाई होगी। जनपद के 161 ग्राम पंचायतों में से ज्यादातर सभी में सामुदायिक शौचालय बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक शौचालय का निर्माण के लिए तीन लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए इसके लिए पंचायती राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं। सभी से शौचालय निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री लगाने के लिए कहा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से प्रत्येक शौचालय का निर्माण कराने के लिए तीन लाख रुपए खर्च करने की अनुमति दी गई है। यह बजट ग्राम पंचायत निधि से ही खर्च किया जाएगा। शौचालय निर्माण के लिए खरीदी गई सामग्री का हिसाब प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिव को देना होगा। किसी भी सामग्री को बाजार से सस्ती खरीद कर अधिक कीमत में बताने वालों पर भी विभाग के कड़ी नजर रहेगी। हर सामान का मूल्य बाजार में पूछने के बाद ही सही माना जाएगा। उन्होंने बताया कि शौचालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसकी तकनीकी जांच की जाएगी। इस दौरान निर्माण सामग्री पर विशेष ध्यान रहेगा। जांच में अगर सामग्री की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो उसे तोड़कर फिर से बनवाना होगा। इसके लिए कोई नया बजट विभाग की ओर से नहीं दिया जाएगा।सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए 4 करोड़ 83 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इसमें महिलाओं और दिव्यांगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखना होगा। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed