फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Connection handloom, making factories

कनेक्शन हैंडलूम के, चल रहीं फैक्ट्रियां

Mon, 03 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Connection handloom, making factories
बिजली - फोटो : अमर उजाला
बुनकर (हैंडलूम) फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड बिजली कनेक्शन पर गाजियाबाद सहित हापुड़ में सैकड़ों फैक्ट्रियां चल रहीं हैं। पावर कारपोरेशन ने इन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। कारपोरेशन पहले वास्तविक  बुनकर फर्मों का सर्वे कराएगा। इसके बाद फर्जी फैक्ट्रियों से मोटा जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद के मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी के अलावा हापुड़ के पिलखुवा में सैकड़ों हैंडलूम फर्म संचालित हैं। पावर कारपोरेशन की स्कीम के तहत बुनकरों को बिजली कनेक्शन और बिल में छूट मिलती है।
विज्ञापन


ऐसे में पहले हैंडलूम के नाम पर बिजली कनेक्शन हासिल करने वाली फर्म अब कई अन्य फैक्ट्रियों में तब्दील हो गई हैं। यह फैक्ट्रियां बुनकर फर्मों को मिलने वाली छूट का लाभ उठा रही हैं। विभाग को मिली शिकायत के बाद ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई से बचने को कनेक्शन कराएं चेंज
छूट का लाभ वास्तविक  बुनकरों की फर्मों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। हैंडलूम फर्म के कनेक्शन के नाम पर चल रहीं फैक्ट्रियों के संचालकों को हिदायत दी जाती है कि वे जल्द अपना बिजली कनेक्शन चेंज करा लें। अगर कार्रवाई में वे पकड़े जाते हैं तो कनेक्शन जारी होने से लेकर अब तक का जुर्माना वसूला जाएगा। - एस. के. गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed