फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Commissionerate Police ranks first in the state in CCTNS rankings.

Ghaziabad News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में कमिश्नरेट पुलिस प्रदेश में अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Commissionerate Police ranks first in the state in CCTNS rankings.

विज्ञापन

गाजियाबाद। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) योजना के अगस्त 2026 के प्रदर्शन डैशबोर्ड की रैंकिंग में गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तर प्रदेश की कमिश्नरेट श्रेणी में पहला और ओवरऑल जनपद एवं कमिश्नरेट श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश ने पुलिस आयुक्त पीयूष कुमार सिंह, सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी, अपर पुलिस उपायुक्त और जोनल समन्वयक को प्रशस्ति पत्र भेजकर सराहना की।
यह रैंकिंग एक से 31 अगस्त 2026 तक के कार्यों पर आधारित 100 अंकों की थी। 18 बिंदुओं पर मूल्यांकन किया गया। इसमें डेटा समकालन, शिकायतों का निस्तारण, संदिग्धों के पूर्ववृत्त सत्यापन और लापता व्यक्तियों की फोटो प्रविष्टि शामिल थी। एफआईआर स्थानांतरण, आईआईएफ फॉर्म फीडिंग और अपीलों का निस्तारण भी परखा गया।
विज्ञापन

आईसीजेएस खोज, क्राइम एनालिटिक्स पोर्टल का उपयोग, ऑनलाइन सीसीटीएनएस प्रशिक्षण और पब्लिक ग्रीवेंस रिव्यू पोर्टल जैसे मानकों पर प्रदर्शन परखा गया। एनएएफआईएस में फीडिंग और संदिग्धों की त्वरित खोज भी मूल्यांकन का हिस्सा थे। कमिश्नरेट पुलिस ने अभिलेखों और डेटा को समय से अपडेट किया, लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया। अधिकारियों व कर्मचारियों के बेहतर समन्वय से कार्यों की गुणवत्ता और गति में सुधार हुआ। इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस आयुक्त पीयूष कुमार सिंह की नियमित समीक्षा और मार्गदर्शन व सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी के निकट पर्यवेक्षण का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed