फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi will come today, will give the mantra of victory

Ghaziabad News: आज आएंगे सीएम योगी, देंगे जीत का मंत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come today, will give the mantra of victory
गाजियाबाद। उप चुनाव में भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहर में होंगे। उनका कार्यक्रम नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित करने का है। इसमें वह पन्ना प्रमुखों को चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। भाजपा ने कार्यक्रम के लिए खास तैयारी की है। चुनाव आयोजन समिति से जुड़े लोग बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन

पहले सीएम का कार्यक्रम रोड शो का तय हुआ था। यह विजयनगर क्षेत्र में किया जाना था। उप चुनाव के लिहाज से विजयनगर बेहद अहम है। यह लाइनपार का इलाका है और आधे से ज्यादा वोटर इसी क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन रोड शो का कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं का कहना है कि रोड शो मतदान की तारीख 20 नवंबर नजदीक आने पर होगा। पहले तारीख 13 नवंबर थी, इसलिए आठ को रोड शो रखा था। पन्ना प्रमुखों की बैठक में मुख्यमंत्री के शाम को करीब चार बजे पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधे घंटे पहले बंद किए जाएंगे रास्ते

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हरसांव स्थित पुलिस लाइन में उतरेगा। इसके बाद उनका काफिला हापुड़ चुंगी होते हुए नेहरूनगर पहुंचेगा। कार्यक्रम के बाद वे हिंडन से वापस जाएंगे। आने-जाने के दौरान काफिला निकलते समय वीवीआईपी मार्ग पर आधे घंटे पहले उससे जुड़ने वाले रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। अस्पताल जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।


11 क्षेत्र नो ड्रोन जोन घोषित

सुरक्षा की दृष्टि से 11 थाना क्षेत्रों को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। नगर कोतवाली, विजयनगर, नंदग्राम, सिहानी गेट, कविनगर, मधुबन बापूधाम, इंदिरापुरम, कौशांबी, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, टीलामोड़ थाना क्षेत्रों को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



लागू की गई धारा 163
सुरक्षा की दृष्टि से धारा 163 (पूर्व में 144) लागू की गई है जो आठ नवंबर की रात तक लागू रहेगी। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के पास एक निजी अस्पताल भी है। लोगों को परेशानी न हो, ऐसे में काफिला निकलने के दौरान ही कुछ देर के लिए रास्तों को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed