{"_id":"69988dc46e365b9c8b059647","slug":"class-12-student-nitin-singh-hanged-himself-in-indirapuram-due-to-academic-pressure-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: रात को पिता ने पढ़ाई के लिए टोका, सुबह फंदे से लटका मिला बेटे का शव; बोर्ड की दे रहा था परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक कदम: रात को पिता ने पढ़ाई के लिए टोका, सुबह फंदे से लटका मिला बेटे का शव; बोर्ड की दे रहा था परीक्षा
Fri, 20 Feb 2026 10:09 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:09 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक कॉमर्स छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सिर्फ पिता ने बेटे को रात पढ़ाई के लिए टोका था। अगली सुबह बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा थी। पुलिस जांच में सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
डेड बॉडी
- फोटो : istock
विस्तार
थानाक्षेत्र के कनावनी निवासी 12वीं के छात्र नितिन सिंह (18) का शव शुक्रवार सुबह उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन परीक्षा के लिए जब उसे उठाने कमरे में पहुंचे तो शव फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन छात्र को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता संतोष कुमार ने बेटे को पढ़ाई के लिए टोका था।
विज्ञापन
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कनावनी निवासी संतोष कुमार कैब चलाते हैं। परिवार में उनकी पत्नी मिथिलेश, सबसे बड़ा बेटा रिशु, छोटा बेटा यश हैं, जबकि तीसरा बेटा नितिन था। उन्होंने बताया कि नितिन कॉमर्स का छात्र था और उसकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। शुक्रवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी।
विज्ञापन
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि परीक्षा और पढ़ाई को लेकर बृहस्पतिवार रात छात्र के पिता संतोष कुमार ने पढ़ाई करने के लिए कहा था। रात में सभी अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। शुक्रवार को नितिन की परीक्षा थी और वह सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया था।
विज्ञापन
परिजनों ने नितिन को कई बार आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिला। परिजन कमरे में पहुंचे तो यहां फंदे पर बेटे का शव लटका देख दंग रह गए। तुरंत उसे फंदे से उतारकर पास के ही निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने कमरे की जांच की। जहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका। वहीं, अस्पताल पहुंचकर छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई> लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। काफी समझाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए और उसके बाद शव परिजन को सौंप दिया। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।