फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   city became the six open gym, will charge from March

शहर में बने छह ओपन जिम, मार्च से देना होगा चार्ज

Fri, 06 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
 city became the six open gym, will charge from March
ओपन जिम - फोटो : अमर उजाला

जीडीए ने शहरवासियों को छह ओपन जिम की सौगात दे दी है लेकिन यहां एक्सरसाइज करने के लिए मार्च से आपको जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है। मेंटेनेंस के लिए जीडीए जल्द ही इन जिम को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी कर रहा है। ओपन जिम में एक्सरसाइज करने वालों को पांच से 10 रुपये प्रति घंटा शुल्क देना पड़ सकता है।

विज्ञापन


जीडीए ने राजनगर सेंट्रल पार्क, इंदिरापुरम स्थित स्वर्णजयंती पार्क, राजेंद्र नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क और अंबेडकर पार्क में ओपन जिम बनाए हैं। इनमें से अधिकांश चालू हो चुके हैं। इन सभी जिम के निर्माण पर करीब एक  करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, जीडीए के पास जिम को संचालित कराने के लिए मैनपावर नहीं है। ऐसे में अब इनके संचालन और मेंटेनेंस खर्च निकालने के लिए जीडीए इन्हें प्राइवेट हाथों में देने की प्लानिंग कर रहा है। हालांकि जिम को कांट्रेक्ट पर चलाने वाली संस्था लोगों से मनमाना शुल्क नहीं ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक व्यक्ति से अधिकतम 10 रुपये प्रति घंटा का शुल्क ही वसूला जा सकता है। मासिक पास बनवाने वालों से 200 रुपये प्रतिमाह से ज्यादा नहीं लिया जाएगा। फिलहाल जीडीए के इन ओपन जिम में एंट्री फ्री रहेगी

लेकिन आचार संहिता खत्म होने के बाद मार्च महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जीडीए इन्हें प्राइवेट फर्म को रखरखाव के लिए देगा। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक  जिम को मेंटेनेंस पर देने का मकसद पैसा कमाना नहीं बल्कि इनके मेंटेनेंस का खर्च निकालना है ताकि लोगों को यह सुविधा निरंतर मिलती रहे।


महिलाओं के लिए निशुल्क रहेगा एक घंटा
जीडीए के सभी ओपन जिम में शाम चार से पांच बजे तक महिलाओं को निशुल्क प्रवेश देना होगा। इस अवधि में पुरुषों को एंट्री नहीं मिलेगी। जिम संचालकों को ट्रेंड ट्रेनर की नियुक्ति कर प्राथमिक उपचार की सुविधा भी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed