फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Choreographer Remo D'Souza ordered to appear in court

Ghaziabad News: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को अदालत में हाजिर होने का आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Choreographer Remo D'Souza ordered to appear in court
गाजियाबाद। फिल्म बनाने में धोखाधड़ी करने के आरोपी कोरियोग्राफर व फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश अदालत ने दिया है। निचली अदालत से अर्जी खारिज होने के बाद डिसूजा ने सत्र न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा था कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। अदालत ने कहा कि 13 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की तरफ से अधिवक्ता मोहनीश जयंत ने अदालत में बताया कि रेमो डिसूजा ने गाजियाबाद के राजनगर निवासी सत्येंद्र त्यागी के साथ वर्ष 2013 में अमर मस्ट डाई फिल्म बनाई थी। इसमें जरीन खान और राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में थे। आरोप है कि रेमो डिसूजा ने सत्येंद्र त्यागी के रुपयों से फिल्म का निर्माण कराया और भरोसा दिया था कि एक साल के अंदर वह इससे दोगुना धनराशि देंगे। निर्धारित समय में जब रुपये वापस नहीं मिले तो सत्येंद्र ने मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

रेमो डिसूजा के खिलाफ सिहानी गेट थाने में 2016 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के अधिवक्ता ने उनकी तरफ से अर्जी दाखिल कर कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है, इसलिए आरोप से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed