{"_id":"610257b322737604fb121f33","slug":"child-died-due-to-falling-in-rain-water-logging-in-front-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: बारिश के पानी में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: बारिश के पानी में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 29 Jul 2021 12:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:54 PM IST
सार
घटना के समय मासूम के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। बच्चे को मृत देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
बारिश के पानी में डूबने से बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगलिया खुर्द गांव में प्लॉट में भरे बारिश के पानी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गड्ढे में चारपाई पलटने के कारण यह हादसा हुआ। मासूम की मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
नगलिया खुर्द निवासी हसन मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके मकान के बगल में खाली प्लॉट है जो गहरा है और वहां बारिश का पानी भरा हुआ है। बुधवार रात हसन का चार वर्षीय बेटा इंतजार घर के बाहर अपनी मां के साथ चारपाई पर सोया था। देर रात करीब दो बजे मां उठकर किसी काम से चली गई। इस दौरान मिट्टी खिसकने के कारण चारपाई पलट कर खाली प्लॉट में गिर गई। इसके चलते सोया हुआ मासूम भी गिर पड़ा और खाली प्लाट में भरे पानी में डूब गया। थोड़ी देर बाद जब मां मां मंजू लौटी तो चारपाई न देख कर उसके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए उसने अपने पति हसन का जगाया। दोनों ने देखा कि चारपाई खाली प्लॉट में पड़ी है और उनका बेटा पानी में डूबा हुआ है। आननफानन हसन ने बेटे को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
15 मिनट में ही बुझ गया घर का चिराग
15 मिनट भी नहीं बीते होंगे की हसन और मंजू के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। दरअसल बुधवार रात खाना खाने के बाद गर्मी होने के कारण मंजू अपने मासूम बेटे को लेकर चारपाई पर घर के बाहर ही सोई थी। पति हसन घर के अंदर सो रहा था। रात करीब दो बजे मंजू शौच जाने के लिए उठी थी और मासूम बच्चे को छोड़कर वह चली गई थी। मुश्किल से 15 मिनट ही बीते होंगे जब वह लौट कर आई तो उस मंजर को देख कर अवाक रह गई।
विज्ञापन
खाली प्लॉट में जलभराव का ग्रामीणों ने किया विरोध
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने खाली प्लॉट छोड़ रखा है। प्लॉट काफी नीचा होने के कारण बारिश के मौसम में यहां पानी भर जाता है। इसका असर मकान की दीवारों पर पड़ रहा है। पानी भरा होने के कारण आसपास के घरों की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं। कई मकानों की दीवारें तक दरक चुकी हैं। ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
मासूम के डूबने से मौत का मामला संज्ञान में आया है। परिजनों की ओर से पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया गया। ऐसे में बिना पोस्टमार्टम के ही मासूम के शव को उनके सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। -सुरेश कुमार सिंह, सीओ खुर्जा