{"_id":"6b048cb76497e0cdbb09e474","slug":"checking-drives-conducted-across-various-locations-over-1600-challans-issued-in-a-single-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1028197-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जगह-जगह चला चेकिंग अभियान, एक दिन में 1600 से अधिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जगह-जगह चला चेकिंग अभियान, एक दिन में 1600 से अधिक चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यातायात माह में लगातार जागरूक करने के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सोमवार को यातायात पुलिस ने शिकंजा कसा। अमर उजाला में यातायात नियमों के उल्लंघन और वाहन चालकों की मनमानी को लेकर लगातार प्रकाशित हो रही खबरों का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर यातायात पुलिस की टीमें तैनात कर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान जिले में 1600 से अधिक चालान किए गए।
विशेष अभियान के तहत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, राजनगर एक्सटेंशन, लालकुआं, मोहननगर, इंदिरापुरम, कविनगर के सी ब्लॉक, कलेक्ट्रेट के पास, कौशांबी और विजयनगर समेत कई प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। यातायात पुलिस की टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान में खास तौर पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बाइक पर तीन सवारी बैठाने, सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने चालान करने के साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया। सड़कों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।