{"_id":"6350578d214c6b41db65c155","slug":"cheating-shahibabad-news-gbd246387067","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं पास शातिर एटीएम में बदल देता था लोगों का कार्ड, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं पास शातिर एटीएम में बदल देता था लोगों का कार्ड, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं पास शातिर एटीएम में बदल देता था लोगों का कार्ड, गिरफ्तार
साहिबाबाद। एटीएम बूथ में कम पढ़े-लिखे लोगों की मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना अनुराग गौतम को पुलिस को राजबाग मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उसके पास से विभिन्न बैंकों के 20 डेबिट व क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है। अनुराग पर आजमगढ़ और साहिबाबाद समेत अन्य जगहों पर 16 मुकदमे दर्ज हैं।
साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अनुराग गौतम श्याम पार्क में किराए के कमरे में अपने फरार साथी के साथ रहता है। वह दसवीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद जौनपुर से यहां आ गया था। इसके बाद उसने लोगों की मदद के बहाने ठगी करने की योजना तैयार की। सात दिन पहले उसने साहिबाबाद में कान्हा कॉप्लेक्स, 40 दिन पूर्व मोहन नगर चौकी और शालीमार गार्डन के पास, दो महीने पहले डीएलएफ भोपुरा में युवक से व रेलवे स्टेशन पर महिला का कार्ड बदलकर खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर साहिबाबाद थाना क्षेत्र की 12 से अधिक घटनाओं का खुलासा किया है।
अनुराग मुंह पर रुमाल बांधकर करता था मदद :
पुलिस ने एक मामले में सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान कर गिरफ्तार की है जिसमें वह मुंह पर रुमाल बांधकर एक बुजुर्ग की मदद करता नजर आ रहा है। इसके अलावा उसका दोस्त सोनू ठगी के समय एटीएम के बाहर खड़ा होकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ठगी के पैसों से हर महीने किराया देता था और दोस्तों के साथ बाहर भी घूमने जाता था। पुलिस उसके मोबाइल से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।