फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheating of Rs 60.12 lakh in the name of selling plot

Ghaziabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर 60.12 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 60.12 lakh in the name of selling plot

विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के पास प्लॉट बेचने के नाम पर युवक से 60.12 हजार की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने प्लॉट का इकरारनामा भी कर दिया लेकिन बैनामा नहीं किया। रुपये लौटाने की बात कहने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस आयुक्त के आदेश पर नंदग्राम थाने की पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 504, 506 के तहत नीरज कुमार, मुकेश, वीर सिंह, मंगत त्यागी निवासी सिहानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी।
राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी निवासी आशु शर्मा ने बताया कि उनके परिचित नीरज ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन के पास नई प्लॉटिंग हो रही है। इसमें प्लॉट खाली हैं। यहां रेट बहुत ज्यादा है लेकिन उनको प्लॉट 23700 रुपये प्रति वर्गगज में मिल जाएगा। सौदा तय होने के बाद उन्होंने आरोपियों के खाते में 60.12 हजार रुपये दे दिए। आरोपियों ने उनको रजिस्ट्री कार्यालय में इकरारनामा कर दिया। 11 महीने बाद में बैनामे की बात तय हुई। बैनामे की तारीख कई बार निश्चित हुई, लेकिन वह बैनामा करने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपियों ने बाद में न बैनामा किया और न ही रुपये लौटाए और फिर जान से मारने की धमकी देने लगे। परेशान होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। आशु ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मेरठ समेत कई थानों में धोखाधड़ी से लेकर तमाम मुकदमे दर्ज हैं। इसकी जानकारी पुलिस आयुक्त को भी दी गई थी। वह तमाम लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी कर चुके हैं। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शिकायतकर्ता को साक्ष्य लेकर थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed