फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chaudhary ajit singh letter send to farmers by home to home delivery

चौधरी अजित का संदेश पत्र किसानों को पहुंचाया, रालोद कार्यकर्ताओं ने गांव-दर-गांव पहुंचकर किया वितरित

Sun, 14 Feb 2021 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 14 Feb 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary ajit singh letter send to farmers by home to home delivery
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों को एकजुट करने के लिए किसानों के नाम चलो गांव की ओर मेरा संगठन आपके द्वार संदेश जारी किया है। इस संदेश को पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से किसानों तक पहुंचाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के चलो गांव की ओर मेरा संगठन आपके द्वार संदेश को किसानों तक पहुंचाने की शुरुआत गत शुक्रवार को की गई थी। इस संदेश को किसानों तक पहुंचाने का सिलसिला पार्टी की ओर से शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को यह संदेश गांव धमेड़ा, सुजापुर, सरदार नगर, जसनावली, नीमखेड़ा और कोलसेना आदि में जाकर किसानों को पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इस संदेश को किसानों तक पहुंचाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान रालोद के संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ गाजी, सुनील चरौरा, उपेंद्र फौगाट, दिनेश शर्मा और प्रभात ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed