{"_id":"56ead8fd4f1c1b64208b45c5","slug":"change-the-test-center-ccsu","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीसीएसयू ने परीक्षा केंद्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू ने परीक्षा केंद्र बदले
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षा से पहले कई परीक्षा केंद्रों और नोडल केंद्रों में परिवर्तन किया है। परिवर्तित परीक्षा केंद्रों की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। लिस्ट में गाजियाबाद का एक और बुलंदशहर के 6 से ज्यादा कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा 18 मार्च से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों की लिस्ट फाइनल कर दी है। एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। विवि के अनुसार, जेएसएस डिग्री कॉलेज हापुड़ के स्टूडेंट अब मेघनाथ सिंह शिशौदिया इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड एकेडमिक स्टडीज गाजियाबाद का परीक्षा केंद्र आईपीईएम कॉलेज था। इसे बदलकर अब चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर कर दिया गया है। महिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एजुकेशन बुलंदशहर का परीक्षा केंद्र डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर की जगह आईपी कॉलेज बुलंदशहर बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन बुलंदशहर का परीक्षा केंद्र डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर से बदलकर ब्रह्मानंद महाविद्यालय बुलंदशहर किया गया है।