फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   chance to pass online maps in lockdown

लॉकडाउन में ऑनलाइन नक्शे पास कराने का मौका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
chance to pass online maps in lockdown
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- जीडीए नियोजन अनुभाग अब तक लॉकडाउन में छह नक्शों को कर चुका है पास - ऑनलाइन आवेदन में नियम और शर्तों का हुआ पालन तो समयसीमा के अंदर मिलेगी अनुमति माय सिटी रिपोर्टर गाजियाबादl कोविड-19 के चलते जारी लॉकडाउन में अपना आशियाना बनाने की योजना तैयार करने वाले लोगों के पास सुनहरा मौका हैl लॉकडाउन के बीच लोग जीडीए अपने घर का नक्शा पास कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंl ऑनलाइन आवेदन की कम संख्या को देखते हुए नक्शे के निर्धारित समयसीमा के अंदर ही पास होने की पूरी संभावना हैl लॉकडाउन से लेकर अब तक जीडीए में 8 लोग नक्शा को पास कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैंl इनमें से 6 लोगों के नक्शों को जीडीए नियोजन अनुभाग स्वीकृति प्रदान कर चुका हैl ऐसे में लोगों के पास ऑनलाइन नक्शा आवेदन करने और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का लॉकडाउन में बेहतर समय हैl लॉकडाउन में ऑनलाइन नक्शों के लिए सबसे ज्यादा आवेदन वैशाली क्षेत्र से आए हैंl जीडीए नियोजन अनुभाग वैशाली से आए आवेदनों में से तीन नसों को पास कर चुका हैl इसके अलावा इंदिरापुरम, नेहरू नगर और कवि नगर से एक-एक आवेदक ने ऑनलाइन नक्शे के लिए आवेदन किया हैl प्राधिकरण नियोजन अनुभाग ऑनलाइन नसों की शर्तों का पालन नहीं करने पर दो आवेदन को निरस्त भी कर चुका हैl बता दें कि जीडीए में इसी साल से छोटे बड़े नक्शा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया लागू हुई हैl ऑनलाइन आवेदन करने के निश्चित समयसीमा के अंदर नक्शों को पास कराना अनिवार्य कर दिया गया हैl ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक की ओर से नक्शे से जुड़े दिशानिर्देशों और शर्तों का पालन किया गया है कि नहीं, इसकी जांच भी आसन की ओर से तैयार किए गए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर की ओर से खुद की जाती हैl सभी शर्तें ठीक होने पर ऑनलाइन सॉफ्टवेयर फाइल को संबंधित अधिकारी को आगे बढ़ा देता हैl ऐसे में ऑनलाइन नसों के लिए आवेदन करने वाले लोगों की फाइलों को डीडीए अधिकारी प्राधिकरण कार्यालय के साथ घर बैठकर भी स्वीकृत कर पा रहे हैंl जीडीए सीएटीपी आशीष शिवपुरी का कहना है कि अब तक आए हुए आठ ऑनलाइन आवेदन में से 6 नक्शों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी हैl
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed