{"_id":"57f94dc94f1c1bcd40270a98","slug":"chairman-hand-burned-in-rahul-s-effigy-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का पुतला फूंकने में चेयरमैन का हाथ जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल का पुतला फूंकने में चेयरमैन का हाथ जला
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान से नाराज भाजपाइयों ने शनिवार को लोनी में कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इससे पहले नगर पालिक चेयरमैन मनोज धामा और लोनी बार्डर चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा में जमकर कहासुनी हुई। पुतले की खींचातानी में चेयरमैन का हाथ भी झुलस गया।
नगर पालिका चेयरमैन शनिवार दोपहर करीब दो बजे समर्थकों के साथ लोनी बार्डर थाने के सामने पुतला फूंकने पहुंचे। यहां राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की।
भाजपाई पुतला फूंकने की तैयारी कर ही रहे थे कि चौकी इंचार्ज वहां पहुंच गए और उन्हें रोकने लगे। चेयरमैन और चौकी इंचार्ज में जमकर नोकझोंक हुई। इसी बीच मनोज धामा ने अपने हाथ में पकडे़ पुतले में आग लगा दी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने जलता हुआ पुतला उनसे छीनने की कोशिश की। इसी छीनाझपटी में चेयरमैन का हाथ झुलस गया। इससे भाजपाई आक्रोशित हो गए। हालांकि बाद में पुतला फूंककर सभी लौट गए।
बाद में एसओ रणवीर सिंह नगर पालिका चेयरमैन के बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज का हाथ भी झुलसा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने लोनी तिराहे के पास राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया।