फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain Robbers dragged the woman for ten meters in ghaziabad

यूपी: गाजियाबाद में चेन लुटेरों ने महिला को दस मीटर तक घसीटा, पीड़िता ने पकड़ लिया था लुटेरे का हाथ

Thu, 07 Apr 2022 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Apr 2022 08:17 AM IST
सार

गाजियाबाद में चेन लुटेरों द्वारा महिला को दस मीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है। लुटेरे सोने का लॉकेट, मोबाइल फोन और पर्स लूट ले गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Chain Robbers dragged the woman for ten meters in ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटी डीएलएफ कॉलोनी के बी-ब्लॉक में बाइकर्स गैंग के चेन लुटेरों ने सुमन कुमारी से सोने का लॉकेट, मोबाइल और पर्स लूट लिया। सुमन ने साहस दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे चेन लुटेरे का हाथ पकड़ लिया तो दूसरे ने बाइक दौड़ा दी। वह दस मिनट तक घिसटती चली गईं। कोहनी और घुटने में गहरी चोट आ जाने पर उन्होंने लुटेरे का हाथ छोड़ा। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर हुई इस घटना की रिपोर्ट पुलिस ने सोमवार को दर्ज की है। अब लुटेरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सुमन ने बताया, वह अग्रवाल स्वीट्स के पास बच्चों के स्कूल से आने का इंतजार कर रही थीं। करीब दो बजे दो बदमाश बाइक पर आए और उनके नजदीक आते ही गले पर झपट्टा मारा। 
विज्ञापन


लुटेरों के चले जाने पर उन्होंने पति राजन को फोन से सूचना दी। राजन ने 112 नंबर पर पुलिस को बताया। पुलिस आई और सीसीटीवी फुटेज लेकर चली गई। राजन ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं और भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में तीन महिलाओं को किया घायल  
डीएलएफ कॉलोनी से पहले चेन लूट की वारदात इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के पास 1 अप्रैल को हुई। बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने अभिजीत अग्रवाल की मां ऊषा (61) से सोने की पौने तीन तोले की चेन लूट ली। लुटेरों ने धक्का देकर उन्हें और उनकी बहन अंजू को सड़क पर गिरा दिया।

इसमें अंजू की कलाई में फैक्चर हो गया, जबकि ऊषा के दोनों घुटने, कूल्हे और पैरों में चोट लग गई। दोनों को तुरंत अभिजीत ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले श्याम पार्क एक्स्टेंशन-1 में लुटेरों ने छात्रा निशा से मोबाइल लूट के दौरान बाइक से उन्हें करीब 300 मीटर तक घसीटा था।


एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान की जा रही है, बाइक पर नंबर नहीं होने से अन्य एंगल चेक किए जा रहे हैं। घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात किए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed