फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CBI arrested two people taking bribe of Rs 4000

Ghaziabad News: चार हजार की रिश्वत लेते दो को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
CBI arrested two people taking bribe of Rs 4000
गाजियाबाद। रामपुर के मिलक तहसील के परम गांव स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के फील्ड अफसर दिनेश कुमार सक्सेना और प्राइवेट व्यक्ति भीम सिंह को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार परम गांव निवासी मुन्नालाल ने सीबीआई को शिकायत कर बताया था कि गांव में ही प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में उनके पिता नेतराम के नाम से बैंक लोन है। लोन का नवीनीकरण करने के लिए फील्ड ऑफिसर दिनेश कुमार सक्सेना से संपर्क किया तो उन्होंने भीम सिंह से मिलने के लिए कहा। भीम सिंह बैंक में कार्यरत नहीं है। भीम सिंह ने लोन का नवीनीकरण कराने के बदले में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में चार हजार रुपये में बात तय हो गई। किसान ने मामले की शिकायत गाजियाबाद स्थित सीबीआई कार्यालय में की। बुधवार को सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किसान मुन्नालाल को भीम सिंह और बैंक के फील्ड अधिकारी दिनेश कुमार सक्सेना के पास भेजा। सीबीआई टीम भी कुछ दूरी पर थी, किसान से रिश्वत लेते ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को दोनों को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed