फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Caught the contract worker who stole electricity, filed a report

Ghaziabad News: बिजली चोरी कराने वाले संविदाकर्मी को धरा, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Caught the contract worker who stole electricity, filed a report
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम के कर्मचारी ही लोगों से रुपये लेकर बिजली चाेरी करा रहे हैं। मेरठ से आई सतर्कता विभाग की टीम ने बिजली चोरी कराने वाले संविदाकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने छापेमारी कर राजीव विहार कॉलोनी में महावीर पुत्र यादराम को मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए दबोचा। खपत का आंकलन करने पर पांच किलोवाट से ज्यादा की बिजली चोरी पाई गई। पूछताछ के दौरान महावीर ने बताया कि इलाके के खोड़ा उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी रूपचंद, निवासी इस्लामनगर महीने में पैसे लेकर बिजली चोरी करा रहा था। निगम की टीम ने रूपचंद की संविदा समाप्त कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता रामपाल सिंह ने बताया कि अभी ऐसे और लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनसे पैसे लेकर संविदाकर्मी बिजली चोरी करा रहे थे। इसके अलावा बागू निवासी संजीव कुमार को बकाया जमा न करने के बावजूद कनेक्शन जोड़ने, योग सिंह, याकूब, रहमत इलाही, सलीम निवासी डासना को एलटी पोल से सीधे केबल डालकर, मैनापुर में सतेंद्र कुमार को मीटर से पहले कट लगाकर, डिड़ौली में ओयो होटल में कनेक्शन लेने के बावजूद बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अवर अभियंता श्यौराज सिंह ने बताया कि यहां पर एक साल पहले भी बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed