{"_id":"696fdc982b8d05baaf03bced","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-businessmans-house-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-806729-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कारोबारी के घर से नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कारोबारी के घर से नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की गोल्फ लिंक लैंडक्राफ्ट सोसायटी में रहने वाले कारोबारी सुधीर कुमार गुप्ता ने अपनी घरेलू सहायिका के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने घरेलू सहायिका पर घर से लाखों की नकदी और गहने चोरी करने की आशंका जताई है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित सुधीर कुमार गुप्ता के मुताबिक वह गोल्फ लिंक लैंडक्राफ्ट सोसायटी में परिवार सहित रहते हैं। पांच माह से उनके घर में सोनिया निवासी रजापुर बतौर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। उनके घर से लाखों रुपये की नकदी, सोने व हीरे के गहने चोरी कर लिए गए। आशंका जताई कि सोनिया ने उनके घर में चोरी की है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घरेलू सहायिका सोनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद