{"_id":"67822ee01fbcd4c82a08cc91","slug":"case-registered-against-three-for-dog-beating-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104912-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कुत्ते की पिटाई के मामले तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कुत्ते की पिटाई के मामले तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। ब्रह्मपुरी कॉलोनी में कुत्ते की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, आरोपियों के पक्ष में कुछ लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर श्वेता यादव ने बताया कि राहुल त्यागी की तहरीर पर विपुल कौशिक और हिमांशु निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में आरोपियों परिजनों ने शुक्रवार को मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों को साजिशन फंसाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
यह था मामला :
नगर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी रिंकू, राहुल, आयूष और गणेश सहित कई युवकों ने बृहस्पतिवार को मोदीनगर थाने में कुत्ते की पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी थी। आरोप था कि बीती पांच जनवरी को कॉलोनी निवासी कुछ दबंगाें ने एक आवारा कुत्ते की लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई की थी। दबंगों ने कुत्ते को मरा समझ उसे बोरी में बंद कर जंगल में गन्ने के खेत में फेंक दिया था। घटना की जानकारी लगने पर वह गन्ने के खेत में पहुंचे। उन्होंने बोरी खोली तो कुत्ते की सांस चलती मिली थी। इसके बाद उन्होंने कुत्ते का एक स्थानीय पशु चिकित्सक के यहां उपचार कराया था,बाद में वहां से कुत्ते को गुरुग्राम रेफर कर दिया गया था। वहां वृहस्पतिवार को कुत्ते की मौत हो गई।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद
विज्ञापन