फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered after farmer attacked with a sharp-edged weapon following a dispute over a bike collision.

Ghaziabad News: बाइक टकराने के विवाद में किसान पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case registered after farmer attacked with a sharp-edged weapon following a dispute over a bike collision.
मोदीनगर। भोजपुर के गांव मुकीमपुर में दबंगों ने बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में किसान पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव भोजपुर निवासी जयकिशन सिंह किसान हैं। वे कृषि कार्य के लिए गांव आते हैं और परिवार सहित पिलखुवा में रहते हैं। बीते 7 अक्तूबर को जयकिशन अपने घर के पास खड़े थे। तभी गांव निवासी राजीव की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। इससे राजीव चारे समेत बाइक से गिर गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तब मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। आरोप है कि घटना से राजीव रंजिश रखने लगा। जयकिशन दो दिन पूर्व अपने खेतों पर कृषि कार्य कर रहे थे। आरोप है कि तभी राजीव ने अपने भाई मोहित और रिश्तेदार अंकित के साथ मिलकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार राजीव और मोहित निवासी गांव मुकीमपुर व अंकित निवासी मेरठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed