{"_id":"65aef0021a2f77608807027a","slug":"case-of-culpable-homicide-registered-in-case-of-youths-dead-body-being-found-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-5929-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक का शव मिलने के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक का शव मिलने के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। डिफेंस कालोनी में 20 जनवरी की सुबह सिर कुचले युवक की शव मिलने के मामले में पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी ने शव की पहचान की है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि तुलसी निकेतन की न्यू डिफेंस कॉलोनी में 20 जनवरी की सुबह गत्ता गोदाम के बराबर में सड़क पर युवक का सिर कुचला शव मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन दो दिन बाद एक महिला थाने पहुंचीं और फोटो देखकर शव की पहचान अपने पति राजू निवासी बिहार के रूप में की। वह पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर चली गई। इस मामले में गत्ता गोदाम मालिक शहीद नगर निवासी रामबली यादव ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
-- -