फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car theft gang busted in NCR

Ghaziabad News: एनसीआर में कार चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Car theft gang busted in NCR
गाजियाबाद। एनसीआर क्षेत्र में कार चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का विजय नगर थाने की स्वॉट टीम जल्द राजफाश करेगी। इस गिरोह के दो आरोपियों को टीम ने हिरासत में ले लिया है। इनके तीन साथियों की धरपकड़ के लिए टीम आसपास के जनपदों में दबिश दे रही है। टीम ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर दो कार भी बरामद कर ली हैं। स्वॉट टीम ने ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है जो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कार चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इस गिरोह में करीब छह सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इस गिरोह के सदस्य कार चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर सस्ती दरों पर दूसरे राज्यों में बेच देते थे। कुछ कारों को काटकर उसके कलपुर्जे कबाडियों को बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों ने दिल्ली के कुछ कबाडियों के नाम भी उजागर किए हैं। टीम ने उनकी धरपकड़ के लिए दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो यह गिरोह कारों के पार्ट अलग-अलग कर इंजन, सीट, बॉडी, स्टेरिंग, साउंड सिस्टम, पहिए और सीएनजी किट अलग-अलग लोगों को बेच देते हैं। नई कारों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे राज्यों में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के सदस्यों ने ऑनलाइन 80 हजार रुपये की एक डिवाइस मंगवाई। यह चाइनीज डिवाइस है। इस डिवाइस के जरिए चोर कार की चाबी तैयार करते थे। फिर ये कार खोलकर चुंबक से उसका लॉक तोड़ लेते थे। हाईटेक और लग्जरी कारों को इस गिरोह के सदस्य मात्र 10 मिनट में चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed