{"_id":"66c27d33267b50d78708a394","slug":"car-overturns-on-delhi-meerut-expressway-soldier-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-445017-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, जवान घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार को मेरठ से हरियाणा जा रहे साहिल कुमार की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। साहिल आर्मी में कार्यरत हैं। पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।
एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि कुशलिया के सामने मेरठ से फतेहगढ़ हरियाणा जाते हुए रविवार शाम 6:30 बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई जिसमें कार चालक घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से कार चालक को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक साहिल कुमार 27 निवासी भिवानी हरियाणा जो फतेहगढ़ हरियाणा में आर्मी का जवान है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। इस दौरान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को किसी तरह सुचारू कराया।